Bihar Bhumi Survey 2025 Naya Aadesh: बिहार सरकार ने जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता लाने और विवादों को खत्म करने के लिए ‘बिहार विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त जागरूकता अभियान‘ की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद यह है कि सभी जमीन मालिक अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज कराएं ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।

सरकार की अपील:
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण में पूरा सहयोग करें और समय पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
Bihar Bhumi Survey 2025 प्रक्रिया के 6 चरण – हर जमीन मालिक को यह जानना जरूरी है
चरण 1: भूमि अधिसूचना और विवरण
इस चरण में सर्वे शुरू होने से पहले प्रपत्र-2 (Form-2) भरना होता है। इसमें हर जमीन मालिक को अपनी जमीन का पूरा विवरण देना होता है।
- पुराने दस्तावेजों की जांच होती है।
- अमीन द्वारा खतियान का सार बनाया जाता है।
चरण 2: नक्शा निर्माण
इस चरण में आपकी जमीन की सीमा और खेसरा नंबर के आधार पर नक्शा तैयार किया जाता है।
- इससे जमीन की स्थिति स्पष्ट होती है।
- भू-सीमा संबंधी विवादों को सुलझाना आसान होता है।
चरण 3: दावे और सत्यापन
अब जमीन मालिकों से कहा जाता है कि वे अपनी जमीन पर स्वामित्व का दावा करें।
- नक्शे और दस्तावेज के आधार पर दावा किया जाता है।
- सभी दावों की जांच और सत्यापन होता है।
चरण 4: आपत्ति और समाधान
यदि किसी को दावे पर आपत्ति हो, तो वह इस चरण में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
- आपत्तियों की सुनवाई और समाधान किया जाता है।
चरण 5: लगान निर्धारण और अभिलेख प्रकाशन
अब जमीन पर लगने वाले लगान (भूमिकर) का निर्धारण किया जाता है और रिकॉर्ड को अंतिम रूप दिया जाता है।
चरण 6: अंतिम सुनवाई
अगर अंतिम रिकॉर्ड पर भी कोई आपत्ति होती है, तो अधिकारी अंतिम सुनवाई कर मामले को सुलझाते हैं।
सभी जमीन मालिकों के लिए जरूरी सूचना:
- समय पर अपने दस्तावेज तैयार रखें।
- सर्वे टीम के साथ पूरा सहयोग करें।
- फॉर्म-2 जरूर भरें।
- अगर कोई गलती या विवाद हो, तो तुरंत आपत्ति दर्ज कराएं।
जिला प्रशासन की अपील:
सभी रैयतों (भूमि धारकों), पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और गांव-गांव में जागरूकता फैलाएं।
Quick Link
ये भी पढ़े:
- Instant Pan Card Kaise Banaye 2026 – 5 मिनट में Instant Pan Card कैसे बनाएं? जाने पूरी जानकारी
- PAN Card Correction Kaise kare 2026 – पैन में करेक्शन कैसे करे ऑनलाइन घर बैठे?
- SERP Telangana SHG Transaction Status at @serp.telangana.gov.in
- India Post Payment Bank Aadhar Update Mobile Number कैसे करे? जाने पूरी जानकारी
- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 | Aadhar Card Mobile Number Link Check

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









