OFSS Bihar Inter Admission 2026: Notification Out, Apply Online, BSEB Class 11th Admission 2026 Date, Eligibility, Fee & All Details

WhatsApp Group (Join Now)
Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

OFSS Bihar Inter Admission 2026: यदि आप भी 2026 में 10वीं पास किया है और Bihar Board Class 11th में Admission लेना चाहते है तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा OFSS Portal के माध्यम से Class 11th में Admission की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। Online Facilitation System for Students (OFSS) पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके अपनी पसंद के कॉलेज या स्कूल में इंटरमीडिएट (Class 11th) में एडमिशन ले सकेंगे।

OFSS Bihar Inter Admission 2026

यह पूरी प्रक्रिया Online Facilitation System for Students (OFSS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। इस लेख में हम आपको OFSS Bihar Inter Admission 2026 से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं — जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, आवेदन शुल्क, दस्तावेज, मेरिट लिस्ट, स्लाइड-अप, स्पॉट एडमिशन और आवेदन प्रक्रिया आदि।

इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि कोई महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए।

Table of Contents

OFSS Bihar Inter Admission 2026: Overview

OFSS Bihar Inter Admission 2026 will starts from 8 April 2026. Students can apply for Class 11th Admission 2026 through ofssbihar.net.
Board NameBihar School Examination Board (BSEB)
Session2026-2028
Admission Dates08 April 2026
Fee₹350
Inter Admission 2026 direct linkhttps://ofssbihar.net/

OFSS Bihar 11th Admission 2026 क्या है?

OFSS यानी Online Facilitation System for Students बिहार बोर्ड द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन सिस्टम है, जिसके माध्यम से बिहार के सभी सरकारी और निजी इंटर कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन लिया जाता है।

पहले छात्रों को अलग-अलग कॉलेज जाकर आवेदन करना पड़ता था, लेकिन अब केवल एक ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर छात्र 10 से 20 कॉलेज तक का चयन कर सकते हैं।

Bihar Board Inter Admission 2026 Paper Notice

OFSS Bihar Board 11th Admission 2026-28

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) में एडमिशन के लिए 2026-28 सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इस बार भी एडमिशन की पूरी प्रक्रिया Online Facilitation System for Students (OFSS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही होगी, जिससे छात्रों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह सिस्टम बिहार के सभी 38 जिलों में मौजूद बिहार बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में एडमिशन की सुविधा देता है। छात्र-छात्राएं एक ही Common Application Form (CAF) भरकर 10 से 20 तक स्कूल या कॉलेज चुन सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब अलग-अलग कॉलेज में फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती और पूरी प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो गई है।

अगर आपने इस साल 10वीं (मैट्रिक) पास किया है और बिहार बोर्ड से जुड़े किसी स्कूल या कॉलेज में 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आप 08 अप्रैल 2026 से OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

पहले इंटर एडमिशन की प्रक्रिया ऑफलाइन होती थी, जिसमें छात्रों को कई कॉलेजों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब OFSS पोर्टल के माध्यम से एक ही फॉर्म से 20 तक कॉलेज चुन सकते हैं। एडमिशन पूरी तरह 10वीं के अंकों के आधार पर होता है और किसी भी तरह का एंट्रेंस एग्जाम नहीं देना पड़ता। बिहार में करीब 9988 से अधिक संस्थान हैं, जहां 17.50 लाख से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए अधिकांश छात्रों को एडमिशन मिल जाता है।

जो छात्र बिहार के सरकारी या प्राइवेट इंटर कॉलेजों में Arts, Science, Commerce, Agriculture या Vocational स्ट्रीम में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जरूर भरना होगा। बिहार बोर्ड द्वारा OFSS Bihar 11th Admission 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें सभी जरूरी तारीखों की जानकारी दी जाएगी।

OFFSS Bihar 11th Admission 2026 Important Date

Official Notification Release DateApril 2026
Online Application Start Date08 April 2026
Last Date to Apply OnlineAnnounced Soon
1st Merit List Release DateAnnounced Soon
2nd Merit List Release DateAnnounced Soon
3rd Merit List Release DateAnnounced Soon
Spot Admission StartAnnounced Soon

Bihar Board Inter Admission 2026 Eligibility Criteria

जो भी छात्र-छात्राएं BSEB Inter (Class 11th) Admission 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कुछ जरूरी योग्यता पूरी करनी होगी। अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा कठिन शर्तें नहीं रखी गई हैं, इसलिए ज्यादातर छात्र आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Educational Qualification

सबसे पहले, छात्र का 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है। आप बिहार बोर्ड (BSEB), CBSE, ICSE या किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य या राष्ट्रीय बोर्ड से 10वीं पास हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

इंटर एडमिशन के लिए कोई न्यूनतम अंक तय नहीं किए गए हैं, यानी पास होने वाले सभी छात्र आवेदन करने के योग्य हैं। हालांकि, एडमिशन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होता है, इसलिए अगर आपके नंबर अच्छे हैं तो आपको बेहतर स्कूल या कॉलेज मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

खासकर Science स्ट्रीम में एडमिशन लेने के लिए अच्छे प्रतिशत की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इस स्ट्रीम में सीटें सीमित होती हैं और प्रतियोगिता ज्यादा रहती है।

अगर आपने बिहार के बाहर किसी अन्य राज्य से 10वीं पास किया है, तब भी आप OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, बस आपका बोर्ड मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

Age Limit

इस एडमिशन के लिए कोई तय आयु सीमा नहीं रखी गई है। यानी किसी भी उम्र के छात्र आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एडमिशन के समय स्कूल या कॉलेज के सामान्य नियम लागू हो सकते हैं।

सरल शब्दों में कहें तो, अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर ली है, तो आप OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए आवेदन करने के पूरी तरह योग्य हैं।

Bihar Inter Admission 2026 Application Fee

OFSS Bihar Inter Admission 2026 के लिए आवेदन करते समय छात्रों को ₹350 आवेदन शुल्क देना होगा। यह फीस सभी छात्रों के लिए समान है, यानी General, OBC, EWS, SC या ST — सभी को एक ही फीस देनी होगी।

फीस का भुगतान आप ऑनलाइन कर सकते हैं, जैसे:

  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • नेट बैंकिंग
  • e-Challan

ध्यान रखें कि फीस जमा किए बिना आपका आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा और फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, एक बार फीस जमा हो जाने के बाद यह वापस नहीं की जाती, इसलिए फॉर्म भरते समय अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें और सब कुछ चेक करने के बाद ही भुगतान करें।

Bihar Board 11th Admission 2026 में उपलब्ध स्ट्रीम

Bihar Board 11th Admission 2026 के दौरान छात्र अपनी रुचि और भविष्य की योजना के अनुसार अलग-अलग स्ट्रीम चुन सकते हैं। इस एडमिशन में मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम उपलब्ध होती हैं

  • Arts
  • Science
  • Commerce

फॉर्म भरते समय छात्र अपनी पसंद की स्ट्रीम के साथ-साथ विषय भी चुन सकते हैं। इसलिए आवेदन करते समय सोच-समझकर अपनी रुचि और करियर के हिसाब से स्ट्रीम का चयन करना जरूरी होता है।

इसके अलावा, कुछ स्कूल और कॉलेजों में एग्रीकल्चर (Agriculture) और वोकेशनल (Vocational) कोर्स भी उपलब्ध होते हैं। अगर ये विकल्प आपके चुने गए कॉलेज में मौजूद होंगे, तो आप उन्हें भी चुन सकते हैं।

BSEB 11th Admission 2026: आवेदन के बाद क्या होगा?

बिहार बोर्ड इंटर (11वीं) एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) छात्रों की 10वीं के अंकों और उनके द्वारा चुने गए कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा

जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें दिए गए समय के अंदर अलॉट किए गए कॉलेज या स्कूल में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं शामिल होती हैं।

अगर पहली मेरिट लिस्ट के बाद कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो बोर्ड द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इसके बाद भी सीटें बचने पर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को एडमिशन का मौका मिल सके।

OFSS Bihar Inter Admission 2026 Merit List & Selection

अगर आप OFSS Bihar Inter Admission 2026-28 के लिए आवेदन करते हैं, तो बिहार बोर्ड (BSEB), पटना इंटर (11वीं) में एडमिशन पूरी तरह कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर देता है।

आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद बोर्ड पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करता है। जिस छात्र का नाम मेरिट लिस्ट में आता है, उसे इंटीमेशन लेटर डाउनलोड करके दिए गए स्कूल या कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होता है और एडमिशन कन्फर्म करना होता है।

अगर आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं।

इसके बाद भी अगर सीट नहीं मिलती है, तो बोर्ड स्पॉट एडमिशन का मौका देता है। इसमें खाली सीटों के लिए छात्रों को दोबारा ऑनलाइन फॉर्म भरकर एडमिशन लेने का अवसर मिलता है।

Bihar Inter Admission 2026 Slide-Up Process

Slide-Up Process का मतलब है कि अगर आपको किसी कॉलेज में एडमिशन मिल गया है, लेकिन आप उससे बेहतर या अपनी पसंद के ऊपर वाले कॉलेज में जाना चाहते हैं, तो आप Slide-Up का विकल्प चुन सकते हैं। इससे अगली मेरिट लिस्ट में आपको ऊपर वाले कॉलेज के लिए फिर से मौका मिलता है।

Slide-Up कौन कर सकता है?

Slide-Up वही छात्र कर सकते हैं:

  • जिनका नाम मेरिट लिस्ट में आ चुका हो।
  • और जिन्होंने दिए गए कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया हो।

अगर आपको पहली पसंद (1st preference) वाला कॉलेज मिल गया है, तो आप Slide-Up नहीं कर सकते, क्योंकि उससे ऊपर कोई और विकल्प नहीं होता।

Bihar Inter Admission 2026 Slide-Up कैसे करें?

  1. OFSS की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  2. Student Dashboard में Slide-Up विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी पहले भरी गई कॉलेज लिस्ट में ऊपर वाले कॉलेज को चुनें।
  4. OTP डालकर Submit करें।
  5. Confirmation पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Slide-Up के बाद क्या होगा?

  • अगली मेरिट लिस्ट में आपको ऊपर वाले कॉलेज के लिए फिर से मौका मिलेगा।
  • अगर नया कॉलेज मिल जाता है, तो पुराना एडमिशन अपने-आप रद्द हो जाएगा।
  • फिर आपको नए कॉलेज में जाकर एडमिशन पूरा करना होगा।

जरूरी बातें

  • आप नया कॉलेज नहीं जोड़ सकते।
  • सिर्फ पहले से भरे विकल्पों का क्रम बदल सकते हैं।
  • Slide-Up करने से पहले दिए गए कॉलेज में एडमिशन लेना जरूरी है।

इस तरह Slide-Up प्रक्रिया छात्रों को बेहतर कॉलेज या स्ट्रीम पाने का दूसरा मौका देती है।

Required Document for Bihar Board Inter Admission 2026-28

बिहार बोर्ड इंटर (11वीं) एडमिशन 2026-28 के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगते हैं। ये डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और कॉलेज में एडमिशन लेते समय दोनों में काम आते हैं।

1. सभी छात्रों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • 10वीं की मार्कशीट / पास सर्टिफिकेट (Original और फोटो कॉपी)
  • 10वीं का रोल नंबर और रोल कोड (फॉर्म भरने के लिए)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (TC / CLC)
  • OFSS से डाउनलोड किया हुआ Intimation Letter
  • आधार कार्ड (अक्सर जरूरी होता है)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (ऑनलाइन और कॉलेज के लिए)

2. जरूरत के अनुसार लगने वाले डॉक्यूमेंट्स

ये डॉक्यूमेंट्स सभी के लिए जरूरी नहीं होते, लेकिन अगर लागू हो तो ले जाना जरूरी है:

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EBC के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र (स्कॉलरशिप या फीस छूट के लिए)
  • EWS या दिव्यांग प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • Migration Certificate (अगर आपने 10वीं किसी दूसरे बोर्ड से पास किया है, जैसे CBSE या ICSE)

3. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय जरूरी जानकारी

  • चालू मोबाइल नंबर (OTP और अपडेट के लिए)
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता जानकारी (कुछ मामलों में जरूरत पड़ सकती है)

4. कॉलेज में एडमिशन लेते समय क्या लेकर जाएं

  • सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी और ओरिजिनल
  • 2-4 पासपोर्ट साइज फोटो
  • फोटोकॉपी पर नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर लिखकर रखें

इन सभी डॉक्यूमेंट्स को पहले से तैयार रखेंगे तो एडमिशन के समय कोई परेशानी नहीं होगी और प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाएगी।

How to Apply Online for OFSS Bihar Inter Admission 2026?

अगर आप Bihar Board Class 11th Admission 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको OFSS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। नीचे आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया गया है:

  1. सबसे पहले OFSS के आधिकारिक वेबसाइट https://ofssbihar.net/Higher-Education/index.html पर जाएं।
  2. होम पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, वहां Common Application Form for Admission in Intermediate College & Schools का विकल्प मिलेगा।
  3. उस विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब नया पेज खुलेगा, जहां दिए गए Instructions को ध्यान से पढ़ें।
  5. इसके बाद Check Box पर टिक करें और Click here to fill your application form पर क्लिक करें।
  6. अब Intermediate Admission 2026-28 Application Form खुल जाएगा।
  7. इस फॉर्म को ध्यान से पूरा भरें — जैसे
    • छात्र की जानकारी
    • स्कूल/कॉलेज की पसंद
    • फोटो अपलोड आदि
  8. फॉर्म भरने के बाद Application Fee का भुगतान करना होगा।
  9. फीस भुगतान के लिए नया पेज खुलेगा, जहां से ऑनलाइन पेमेंट करें।
  10. फीस जमा करने के बाद Print Application Copy पर क्लिक करें।
  11. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

इस तरह आप आसानी से OFSS Bihar Inter Admission 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Important Links

OFSS Bihar Inter Admission 2026 Apply OnlineLink Active on 08 April 2026
Bihar Board Inter Admission 2026 Official NotificationDownload Soon
Bihar Board Inter Admission 2026 Paper NoticeDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
For More UpdateClick Here

Conclusion

OFSS Bihar Inter Admission 2026 बिहार के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है। 08 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू होंगे, इसलिए सभी छात्र पहले से तैयारी कर लें।

यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और 10वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन मिलता है। इसलिए आवेदन करते समय सही जानकारी भरें और समय से आवेदन करें।

इस लेख में हमने OFSS Bihar Inter Admission 2026 से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी है, ताकि आपको किसी और जगह जाने की जरूरत न पड़े।

जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, हम आपको अपडेट देंगे।

इसलिए जुड़े रहें।

FAQs on OFSS Bihar Inter Admission 2026

Bihar Inter Admission 2026 आवेदन कब शुरू होगा?

08 अप्रैल 2026

Inter Admission 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?

₹350

Inter Admission 2026 में कितने कॉलेज चुन सकते हैं?

10 से 20 कॉलेज

Leave a Comment