जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल रूप में आयोजित की जा रही है। अब आपको घर पर गणक (Enumerator) का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। Census 2027 Self Enumeration Portal की मदद से आप केवल 15 मिनट में खुद अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

इस लेख में Self Enumeration Form Kaise Bhare का पूरा Step-by-Step तरीका, फायदे, जरूरी जानकारी और FAQs दिए गए हैं।
Overview — Census 2027 Self Enumeration
| प्रक्रिया का नाम | Census 2027 Self Enumeration |
| आधिकारिक पोर्टल | se.census.gov.in |
| प्रक्रिया का प्रकार | ऑनलाइन (Self Enumeration) |
| समय | लगभग 15 मिनट |
| चरण | दो चरण (House Listing + Population Enumeration) |
| आवश्यक जानकारी | परिवार व मकान की जानकारी |
| SE ID | Final Submit के बाद मिलेगी |
| भाषा | 16 भाषाएं उपलब्ध |
| अनिवार्य | नहीं (Optional) |
Self Enumeration क्या है और क्यों ज़रूरी है?
पहले की जनगणना में गणक घर-घर जाकर जानकारी भरते थे। इसमें समय अधिक लगता था और कभी-कभी जानकारी में त्रुटियां भी हो जाती थीं।
Census 2027 Self Enumeration की नई सुविधा के तहत अब परिवार का मुखिया खुद डिजिटल पोर्टल पर जाकर अपने घर की पूरी जानकारी भर सकता है।
यह सुविधा आपके राज्य में House-to-House गणना शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध होती है।
एक बार Self Enumeration करने के बाद गणक के आने पर केवल SE ID मिलान करना होता है।
यदि आपको और भी अच्छे से Self Enumeration फॉर्म कैसे भरे के बारे में जानना है तो आप नीचे दिए ज्ञ video को ओपन करके देख सकते है।
Self Enumeration करने के फायदे
• समय की बचत.
• डेटा की सटीकता.
• दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं.
• डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है.
• गणक के आने पर तुरंत Verification.
Self Enumeration Form Kaise Bhare — Step by Step Online Process

- Step 1: सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल खोलें: se.census.gov.in.
- Step 2: अपना राज्य चुनें, कैप्चा भरें और Continue पर क्लिक करें।
- Step 3: घर के मुखिया का नाम दर्ज करें और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- Step 4: भाषा चुनें और OTP Verify करें।
- Step 5: जिला शहर/गांव चुनें और मैप पर लाल मार्कर से लोकेशन सेट करें।
- Step 6: 33 सवालों के जवाब दें जैसे: मकान की स्थिति, पानी की सुविधा, बिजली की सुविधा, शौचालय, ड्रेनेज, संपत्ति जानकारी आदि।
- Step 7: Final Submit पर क्लिक करें।
- Step 8: Submit के बाद SE ID मिलेगी उसका स्क्रीनशॉट लें।
- Step 9: जब गणक घर आए तब SE ID दिखाएं उसके बाद आपका तुरंत Verification हो जाएगा।
Census 2027 के दो चरण
| पहला चरण — House Listing | दूसरा चरण — Population Enumeration |
| समय: अप्रैल – सितंबर 2026 | समय: फरवरी 2027 |
| जानकारी: घर की स्थिति, सुविधाएं और संपत्ति विवरण आदि। | जानकारी: उम्र, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और जाति गणना आदि। |
Census 2027 Self Enumeration — 33 सवाल किस बारे में होंगे?
33 सवाल मुख्य रूप से इन विषयों पर आधारित होंगे:
• मकान का प्रकार
• बिजली सुविधा
• पानी सुविधा
• शौचालय
• ईंधन
• वाहन
• मोबाइल
• इंटरनेट
• परिवार के सदस्य
जरूरी टिप्स
- आधार कार्ड पास रखें.
- राशन कार्ड पास रखें.
- घर के दस्तावेज रखें.
- सही जानकारी भरें.
Census 2027 Self Enumeration — FAQs
क्या Self Enumeration अनिवार्य है?
नहीं, यह अनिवार्य नहीं है। गणक घर आकर भी जानकारी भर सकते हैं।
मोबाइल से Self Enumeration फॉर्म भर सकते हैं?
हाँ, मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर से Self Enumeration फॉर्म भर सकते हैं।
SE ID खो जाए तो क्या करें?
SE ID SMS और Email में उपलब्ध रहती है।
Census 2027 Self Enumeration form कौन सी भाषाएं उपलब्ध हैं?
16 भाषाएं उपलब्ध हैं।
Self Enumeration कब तक उपलब्ध रहेगा?
House-to-House गणना से 15 दिन पहले तक उपलब्ध रहेगा।
निष्कर्ष
Census 2027 Self Enumeration सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे जनगणना प्रक्रिया तेज और आसान हो रही है। आप se.census.gov.in पर जाकर केवल 15 मिनट में Self Enumeration पूरा कर सकते हैं।

Shubham Kumar currently works in a government position at the block level in his district, where he actively contributes to the administration and public service delivery. Alongside his official duties, he is also a passionate blogger with a deep interest in sharing reliable and up-to-date information on jobs, education, scholarships, and government schemes. His mission is to empower his readers with accurate knowledge, enabling them to make informed decisions, achieve their goals, and lead meaningful lives.









