अगर आपके घर में कोई आर्मी, BSF, CISF या पुलिस में रहा है – मतलब कोई फौजी हैं या थे – और उनका बेटा-बेटी पढ़ाई कर रहा है, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. हर साल भारत सरकार ऐसे परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए पैसा देती है – इस स्कीम का नाम है PMSS Scholarship. इसके तहत लड़कों को हर महीने ₹2,500 और लड़कियों को ₹3,000 तक की मदद मिलती है. ये पैसा सीधे बैंक खाते में आता है और पूरे साल भर का एक साथ ट्रांसफर होता है.
2025 में भी इस स्कीम के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं. आमतौर पर हर साल अक्टूबर में फॉर्म भरने की तारीख शुरू होती है और 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका मिलता है. अभी तक ऑफिशियल डेट तो नहीं आई है, लेकिन पिछले सालों की तरह इस बार भी यही टाइमलाइन मानी जा रही है. इसलिए अगर आप या आपके जानने वाले इस स्कॉलरशिप के हकदार हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें.
ये स्कॉलरशिप किसे मिलती है?
- जिनके मम्मी-पापा या घर के लोग आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, BSF, CISF, CRPF, Assam Rifles या स्टेट पुलिस में थे या हैं
- जिन बच्चों ने 12वीं या डिप्लोमा में कम से कम 60% नंबर लाए हों
- जिनका एडमिशन किसी प्रोफेशनल कोर्स में हुआ हो – जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, BBA, BCA, MBA, Pharmacy, etc.
- सिर्फ पहले साल में एडमिशन लेने वाले ही अप्लाई कर सकते हैं
कितना पैसा मिलता है?
| कौन | हर महीने कितनी स्कॉलरशिप | साल में कितना होगा |
|---|---|---|
| लड़के | ₹2,500 | ₹30,000 |
| लड़कियां | ₹3,000 | ₹36,000 |
फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले scholarships.gov.in पर जाएं
- अगर पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें
- लॉगिन करके “PMSS Scholarship” का ऑप्शन चुनें
- सारी डिटेल ध्यान से भरें – जैसे नाम, कोर्स, कॉलेज, आदि
- ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें – जैसे आधार कार्ड, मार्कशीट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक, आदि
- फिर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट या पीडीएफ सेव कर लें
PMSS Scholarship 2025 Last Date
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 01 अक्टूबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख: 31 अक्टूबर 2025
(तारीखों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, इसलिए वेबसाइट देखते रहें)
ध्यान रखने वाली बातें
- एक परिवार से सिर्फ दो बच्चों को इस स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा
- अगर किसी साल आपका रिजल्ट खराब हुआ तो स्कॉलरशिप बंद हो सकती है
- सही डॉक्यूमेंट और सही जानकारी देना बहुत जरूरी है, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है
ज़रूरी लिंक
आखिर में…
PMSS Scholarship 2025 एक बहुत ही बढ़िया स्कीम है फौजी परिवार के बच्चों के लिए. इससे पढ़ाई का बोझ थोड़ा हल्का हो जाता है और बच्चा बिना पैसों की टेंशन लिए पढ़ाई पर ध्यान दे सकता है. अगर आप इस स्कीम के लिए एलिजिबल हैं, तो एक बार जरूर अप्लाई करें. समय पर फॉर्म भरना जरूरी है, वरना मौका हाथ से निकल सकता है.
अगर आपको ये जानकारी काम की लगी हो तो इसे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों तक जरूर पहुंचाएं — हो सकता है किसी और का भी इससे फायदा हो जाए.

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









