Bihar Land Survey: वंशावली में कोर्ट से शपथ पत्र की जरूरत नहीं, डीएम ने जारी किया निर्देश

WhatsApp Group (Join Now)
Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है, Bihar Land Survey भू सर्वे के वंशावली में कोर्ट का शपथ पत्र लगाना है या नहीं के बारे में। यदि आपका भी यही प्रश्न है तो इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी Bihar Land Survey, वंशावली Bihar Land Survey, Bihar Land Survey 2024, वंशावली Court शपथ पत्र के बारे में बतायी गई है।

Bihar Land Survey 2024

Bihar Land Survey

बिहार में भूमि सर्वेक्षण (Bihar Land Survey) बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करना और विवादों को कम करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर, यह Survey 18 जिलों में शुरू किया जाएगा, जबकि पहले से 20 जिलों में काम चल रहा है।

Latest Update: Bihar Land Survey में किसानों द्वारा दी जाने वाली वंशावली में कोर्ट का शपथ पत्र लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह जानकारी डीएम द्वारा दी गई है।

वंशावली Bihar Land Survey

बिहार सरकार ने हाल ही में बिहार भूमि Survey के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने स्पष्ट किया है कि भूमि सर्वेक्षण के दौरान वंशावली बनाने के लिए किसी भी व्यक्ति को न्यायालय या पंचायत से शपथ पत्र प्राप्त करने की जरूरत नहीं है।

राज्य सरकार ने पहले ही कहा था कि भूमि सर्वेक्षण के प्रपत्र 3(1) में स्वघोषणा के माध्यम से ही भू-स्वामियों को वंशावली भरनी होगी। डीएम के निर्देश से अब यह स्पष्ट हो गया है कि शपथ पत्र के माध्यम से वंशावली बनाने की कोई बाध्यता नहीं है।

इससे पहले, कई जगहों पर सर्वे कर्मी भू-स्वामियों से कचहरी या पंचायत से बनवाए गए वंशावली के शपथ पत्र मांग रहे थे। इससे लोगों में भ्रम पैदा हो गया था और वे अनावश्यक रूप से अदालतों और कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। कुछ बिचौलिये भी इस अवसर का लाभ उठाकर वंशावली बनवाने के लिए 500 रुपये तक वसूल रहे थे।

डीएम के स्पष्ट निर्देश से अब लोगों को राहत मिलेगी और वे अनावश्यक खर्च और परेशानी से बच जाएंगे। भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार का लक्ष्य जुलाई 2025 तक सर्वे को पूरा करना है।

Bihar Land Survey 2024 घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार सरकार ने हाल ही में Bihar Land Survey 2024 शुरू करने का निर्देश जारी किया है। अब राज्य के सभी भूस्वामी इस सर्वेक्षण के तहत खुद को आवेदन कर सकते हैं। यह Survey भूमि रिकॉर्ड्स को अद्यतन करने और भूमि से संबंधित सभी विवादों को हल करने के लिए शुरू किया गया है।

Bihar Land Survey 2024 Registration Process:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर प्रदर्शित “भू सर्वेक्षण” बटन पर क्लिक करें।
  3. अब अपना यूजर आईडी भरें और पासवर्ड सेट करें।
  4. अपना आवेदन पूरा करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. भुगतान करें और अपना आवेदन जमा करें।

Bihar Land Survey 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • भूमि स्वामित्व/धारण की स्वघोषणा के लिए फॉर्म
  • फॉर्म-2
  • फॉर्म-3(1) वंशावली
  • मृत व्यक्ति के वारिस का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • खतियान की प्रतिलिपि (यदि उपलब्ध हो)
  • दावा की गई भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण
  • सक्षम न्यायालय का आदेश
  • मतदाता पहचान पत्र
  • मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तारीख
  • जमाबंदी संख्या का बयान
  • भूमि राजस्व रसीद संख्या/वर्ष

Bihar Land Survey 2024 पंजीकरण की महत्वपूर्ण तिथियां:

Start Date20 अगस्त 2024
Last Date ही अपडेट किया जाएगा

Important Link

Join TelegramWhatsApp ll Telegram

Leave a Comment