अगर आप 12वीं पास हैं, लड़की हैं और आगे की पढ़ाई करने का सपना है लेकिन पैसों की कमी की वजह से दिक्कत आ रही है, तो Azim Premji Scholarship 2026 आपके काम की चीज है। इस स्कॉलरशिप में हर साल 30,000 रुपये दिए जाते हैं, ताकि आपकी पढ़ाई बीच में न रुके।

Azim Premji Scholarship 2026 क्या है?
ये एक Scholarship Program है जिसे Azim Premji Foundation देती है। इसका मकसद ये है कि जो लड़कियाँ पढ़ना चाहती हैं, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब है, उनको आगे पढ़ने में मदद मिले।
Azim Premji Scholarship 2026: Overview
| Scholarship | Azim Premji Scholarship 2026 |
| Organisation | Azim Premji Foundation |
| Amount | 30,000 रुपये हर साल |
| Eligible | सिर्फ लड़कियाँ |
| Qualification | 10वीं+12वीं पास, UG/Diploma 1st Year |
| Mode | Online |
| Fees | Free |
| Azim Premji Scholarship 2026 Last Date | 30 January 2026 |
| Website | azimpremjifoundation.org |
Azim Premji Scholarship 2026 में क्या मिलता है?
इस Azim Premji Scholarship 2026 में:
- साल में 30,000 रुपये मिलते हैं।
- पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आते हैं।
- जब तक आपका कोर्स चलेगा (2 से 5 साल), तब तक ये रकम मिलती रहेगी।
- अप्लाई करने के लिए कोई फीस नहीं लगती, सबकुछ फ्री है।
मतलब अगर आपका 3 साल का कोर्स है तो टोटल 90,000 रुपये तक मिल सकते हैं।
Azim Premji Scholarship 2026 Last Date
The Last Date of Azim Premji Scholarship 2026 is 30th January 2026.
Azim Premji Scholarship 2026 में कौन अप्लाई कर सकता है?
Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:
- सिर्फ लड़कियाँ अप्लाई कर सकती हैं।
- भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- 10वीं और 12वीं Regular Mode से पास हो।
- किसी UG Degree या Diploma के पहले साल में एडमिशन हो।
- Distance, Open या Part-Time वाले Eligible नहीं हैं।
कुछ वेबसाइटों पर लिखा है कि अगर आप सरकारी स्कूल से पढ़ी हैं, तो फायदा ज़्यादा है। ये भी ध्यान में रखें।
Azim Premji Scholarship 2026 में कब अप्लाई करना है?
इस स्कॉलरशिप में आवेदन दो राउंड में होता है:
- Round 1: 10 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक
- Round 2: 10 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक
कई साइटों पर 31 जनवरी 2026 भी लिखा मिल जाएगा, लेकिन ऑफिशियल अपडेट 30 जनवरी तक का ही है, इसलिए उसी को मानें।
Azim Premji Scholarship 2026 में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
अप्लाई करने के लिए ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं-12वीं की मार्कशीट
- Admission Proof / Fees Receipt
- बैंक पासबुक (Aadhaar link हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल ID
ये सब पहले से तैयार रखेंगे तो फार्म भरने में आसानी होगी।
Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?
अप्लाई करने की प्रक्रिया बहुत सिंपल है। देखें कैसे:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: azimpremjifoundation.org
- वहां Round 2 Registration के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- Check Eligibility का ऑप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर डालकर OTP Verify करें।
- Registration Form खुल जाएगा, उसे भर दें।
- Form पूरा होने के बाद Login Details मिल जाएगी।
- Login करें और Application Form भरें।
- सारे डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
- Submit पर क्लिक करें और स्लिप डाउनलोड कर लें।

Shubham Kumar currently works in a government position at the block level in his district, where he actively contributes to the administration and public service delivery. Alongside his official duties, he is also a passionate blogger with a deep interest in sharing reliable and up-to-date information on jobs, education, scholarships, and government schemes. His mission is to empower his readers with accurate knowledge, enabling them to make informed decisions, achieve their goals, and lead meaningful lives.









