NSP OTR Registration Kaise Kare | Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए OTR Registration Kaise Kare, जाने पूरी जानकारी

WhatsApp Group (Join Now)
Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अगर आप बिहार के छात्र हैं और 12वीं पास करने के बाद Central Sector Scheme (CSS) Scholarship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको National Scholarship Portal (NSP) पर One Time Registration (OTR) करना होगा।

NSP OTR Registration Kaise Kare

अब NSP की नई व्यवस्था के अनुसार बिना OTR ID के किसी भी नई स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना संभव नहीं है। ऐसे में अगर आपको नहीं पता कि Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए OTR Registration Kaise Kare, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।

अक्सर कई छात्र OTR Registration और Scholarship Application को एक ही प्रक्रिया समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग चरण हैं। OTR केवल आपकी एक बार की डिजिटल पहचान (One Time Registration) होती है, जिसके बाद आपको एक यूनिक OTR ID मिलती है। इसी OTR ID की मदद से आप National Scholarship Portal पर विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप बिहार बोर्ड, CBSE या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके हैं और CSS Scholarship 2026 का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले OTR बनाना जरूरी है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें ताकि Registration से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे छूट न जाए।

Read: NSP Cut Off List 2026 Bihar Board PDF Download Link (Out) For Arts, Science And Commerce NSP CSS List

NSP OTR Registration For Bihar NSP Scholarship 2026 – Overview

Post NameNSP OTR Registration 2026
DepartmentNSP
StateBihar
Scholarship Amount36,000 in 3 Years
RequirementsMobile Number
Official Websitehttps://scholarships.gov.in/

NSP OTR Registration क्या है?

NSP OTR Registration: OTR (One Time Registration) National Scholarship Portal की एक नई सुविधा है, जिसके माध्यम से छात्रों को एक बार अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है। सफल सत्यापन के बाद उन्हें एक Unique OTR ID प्रदान की जाती है। इसके बाद छात्र इसी OTR ID का उपयोग करके NSP पर उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए OTR Registration क्यों जरूरी है?

यदि आप Central Sector Scheme (CSS) Scholarship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो OTR Registration करना अनिवार्य है। बिना OTR ID के नया Scholarship Application Form नहीं भरा जा सकता। इसलिए सबसे पहले OTR Registration करें और उसके बाद Scholarship के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

OTR Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

OTR Registration शुरू करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आधार में दर्ज जन्मतिथि
  • Aadhaar Face Authentication के लिए स्मार्टफोन
  • आदि।

Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए NSP OTR Registration Kaise Kare?

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए NSP OTR Registration पूरा कर सकते हैं।

  • Step 1: NSP OTR Registration के लिए सबसे पहले National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर जाए।
  • Step 2: One Time Registration (OTR) विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब अपना Mobile Number डालकर OPT Verify करे।
  • Step 4: Face Authentication करके EKYC की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • Step 5: अंत में आपका OTR ID सफलतापूर्वक Generate हो जाएगा।

इस तरीके से आप Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए NSP OTR Registration कर सकते है।

Important Link

Join WhatsApp GroupClick Here
Direct Link For Bihar NSP OTR Registration 2026Click Here
Official WebsiteClick Here

OTR बनने के बाद क्या करना होगा?

OTR Registration पूरा होने के बाद आपको संबंधित Scholarship योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और अंतिम सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

Registration करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आपके पास मोबाइल नंबे होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • OTP समय पर दर्ज करें।
  • इंटरनेट कनेक्शन अच्छा रखें।
  • Face Authentication के समय पर्याप्त रोशनी हो।
  • किसी दूसरे व्यक्ति का आधार नंबर इस्तेमाल न करें।

OTR Registration में आने वाली सामान्य समस्याएं

OTP नहीं आ रहा

मोबाइल नेटवर्क जांचें और सुनिश्चित करें कि आधार से वही मोबाइल नंबर लिंक है।

Face Authentication Failed

कैमरे की अनुमति दें और चेहरे को साफ रोशनी में स्कैन करें।

Aadhaar Verification Failed

आधार नंबर और जन्मतिथि सही दर्ज करें। यदि आधार में जानकारी गलत है, तो पहले उसे अपडेट करवाएं।

OTR Generate नहीं हो रही

कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। यदि समस्या बनी रहती है तो NSP हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए OTR Registration के फायदे

  • एक बार Registration करने के बाद बार-बार व्यक्तिगत जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • Scholarship आवेदन प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है।
  • भविष्य में NSP की अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए भी यही OTR ID उपयोग की जा सकती है।
  • छात्र की पहचान सुरक्षित और डिजिटल रूप से सत्यापित रहती है।

महत्वपूर्ण बातें

  • OTR Registration और Scholarship Application अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं।
  • केवल OTR बनने से Scholarship नहीं मिलती।
  • Scholarship प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भी समय पर भरना जरूरी है।
  • आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तें जरूर पढ़ें।
  • केवल आधिकारिक NSP Portal पर ही Registration करें।

Faqs on NSP OTR Registration

Bihar NSP CSS Scholarship OTR Registration Kaise Kare?

Bihar NSP CSS Scholarship 2026 के लिए OTR Registration करने हेतु National Scholarship Portal https://scholarships.gov.in/ पर जाएं, One Time Registration (OTR) विकल्प चुनें, Mobile Number दर्ज करें, OTP और Face Authentication की प्रक्रिया पूरी करें। सफल सत्यापन के बाद आपकी OTR ID बन जाएगी। इसके बाद उसी OTR ID की मदद से CSS Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment