BCCI Job Alert 2025: अगर आप स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी या फिटनेस कोचिंग के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने महिला क्रिकेट टीम इंडिया के लिए दो अहम पदों पर भर्ती निकाली है।

कौन-कौन से पदों पर वैकेंसी है?
- हेड फिजियोथेरेपिस्ट (Head Physiotherapist)
- स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच (Strength & Conditioning Coach)
दोनों पदों पर चयनित उम्मीदवार बेंगलुरु में स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम करेंगे।
1. हेड फिजियोथेरेपिस्ट के लिए योग्यता:
- फिजियोथेरेपी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है, खासकर नीचे दिए गए विषयों में:
- स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी
- मस्कुलोस्केलेटल फिजियोथेरेपी
- स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज मेडिसिन
- स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन
- कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
- किसी टीम या प्रोफेशनल एथलीट के साथ काम करने का अनुभव जरूरी है।
जिम्मेदारियाँ:
- खिलाड़ियों की चोट के बाद रिकवरी में मदद करना।
- डेली फिजियो सेशन लेना।
- खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस सुधारने में योगदान देना।
2. स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के लिए योग्यता:
- कम से कम 7 साल का अनुभव होना चाहिए।
- किसी टीम या एथलीट के साथ काम करने का अनुभव होना चाहिए।
जिम्मेदारियाँ:
- खिलाड़ियों के लिए वॉर्मअप और फिटनेस प्रोग्राम डिजाइन करना।
- मैच से पहले प्रैक्टिस और स्ट्रेचिंग सेशन कराना।
- खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रखना।
कैसे करें आवेदन?
BCCI की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bcci.tv/ पर जाकर आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले जरूरी योग्यता और अनुभव की शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
अगर आप इस फील्ड में अनुभवी हैं और देश की महिला क्रिकेट टीम के साथ काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है।
Quick Link
ये भी पढ़े:
- Instant Pan Card Kaise Banaye 2026 – 5 मिनट में Instant Pan Card कैसे बनाएं? जाने पूरी जानकारी
- PAN Card Correction Kaise kare 2026 – पैन में करेक्शन कैसे करे ऑनलाइन घर बैठे?
- SERP Telangana SHG Transaction Status at @serp.telangana.gov.in
- India Post Payment Bank Aadhar Update Mobile Number कैसे करे? जाने पूरी जानकारी
- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 | Aadhar Card Mobile Number Link Check

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









