Cancer Causing Pani Puri Karnataka in Hindi: कर्नाटक में हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के कई इलाकों से जुटाए गए पानीपुरी के नमूनों में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल मिले हैं।

पानीपुरी में कैंसर का कारण बन सकते हैं ये केमिकल
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कर्नाटक में 260 जगहों से पानीपुरी के नमूने लिए थे। इनमें से 41 नमूनों में नकली रंग और कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए हैं। जांच में यह भी पता चला कि 18 नमूने तो इतने खराब थे कि उन्हें खाने लायक भी नहीं माना जा सकता।
जांच में पाए गए कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स में ब्रिलिएंट ब्लू, टारट्रैजीन और सनसेट येलो शामिल हैं। ये केमिकल खाद्य सामग्री में पाए जाने वाले हैं और इनका नियमित रूप से सेवन अंग को भी खराब कर सकता है।
पानीपुरी के सैंपल में मिले कैंसर के कारण
कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के कई स्थानों से पानीपुरी के करीब 250 सैंपल जुटाए थे। जांच में 40 सैंपल फेल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच के दौरान इन नमूनों में कैंसर का कारण बनने वाले केमिकल मिले हैं।
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कॉटन कैंडी, गोभी और कबाब बनाने में आर्टिफिशियल कलर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब राज्य में बिक रही पानीपुरी के सैंपल जुटाए गए हैं और टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। पानीपुरी के कई सैंपल फूड सेफ्टी टेस्ट में फेल हुए हैं और उनमें कैंसर रिएजेंट्स भी पाए गए हैं।
क्या करें पानीपुरी खाते समय?
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस मामले पर और विश्लेषण हो रहा है और जांच रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग उचित कार्रवाई करेगा। उन्होंने आम जनता को भी अपनी हेल्थ का ध्यान रखने और ऐसी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी है, जो स्वास्थ्य पर गलत असर डालें। साथ ही सफाई को खासी प्राथमिकता देने की बात कही है।
इस घटना से यह साफ है कि पानीपुरी खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। यदि आप पानीपुरी खाना चाहते हैं, तो किसी भरोसेमंद और स्वच्छ स्रोत से खरीदें। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ऐसी चीजों का सेवन कम से कम करें।
Important Link
| Join Telegram | Click Here |
सारांश:
आज के इस आर्टिकल में हमने बात की Cancer Causing Pani Puri Karnataka in Hindi के बारे में। आशा करता हूँ कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी, यदि पसंद आयी है तो आपके सभी दोस्तों के पास शेयर करना ना भूलें।
धन्यवाद!!
ये भी पढ़े: नए पोर्टल पर Birth Certificate कैसे बनाए 2024? जाने पूरी प्रक्रिया

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









