Career in Pharmacy: अगर आपने 12वीं कक्षा पीसीबी (PCB) या पीसीएमबी(PCMB) से की है, यानी 12वीं कक्षा में आपने बायोलॉजी पढ़ी है, तो आज के समय में आपके लिए फार्मेसी बेहद ही बेहतरीन करियर ऑप्शन में से एक है, जिनमें आप खूब पैसा कमा सकते हैं. फार्मेसी क्षेत्र में करियर (Career in Pharmacy) उन छात्रों के लिए एक अच्छा करियर साबित हो सकता है, जो छात्र 12वीं के बाद अपना करियर नर्सिंग, मेडिकल, सर्जिकल आदि क्षेत्र में बनाना चाहते हैं.

आपको बता दें कि फार्मेसी की फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप फार्मेसी का कोर्स कर सकते हैं. फार्मेसी का कोर्स करने के बाद आप जॉब या सरकारी नौकरी प्राप्त करने के अलावा अपना बिजनेस भी कर सकते हैं. तो आइए यहां फार्मेसी कोर्स से जुड़ी तमाम जानकारी विस्तार से जानते हैं.
Career in Pharmacy: फार्मेसी के लिए कौन से कोर्स होते हैं?
फार्मेसी फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए आप 12वीं के बाद फार्मेसी का कोर्स कर सकते हैं. फार्मेसी के क्षेत्र में मुख्य रूप से दो कोर्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं. बैचलर ऑफ़ फार्मेसी(Bachelor of Pharmacy) और डिप्लोमा इन फार्मेसी(Diploma in Pharmacy). दोनों ही कोर्स को लेकर डिमांड लगभग एक जैसे ही है. आइए यहां जानते हैं दोनों कोर्स में अंतर.
क्या है बी फार्मा कोर्स?(What is Bachelor of Pharmacy)
भारत में साइंस स्ट्रीम से 12वीं कक्षा PCB से करने के बाद बी फार्मा सबसे पसंदीदा फार्मेसी कोर्सेज में से एक है. जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल के बाद फार्मेसी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में अगर आप इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप इसमें ग्रेजुएशन यानी B Pharma Course कर सकते हैं. बैचलर ऑफ़ फार्मेसी के कोर्स के समय की बात करें तो यह 3 से 4 साल तक का ग्रैजुएशन प्रोग्राम होता है. इस कोर्स में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, ड्रग इंटरेक्शंस, मेडिसिनल फार्मेसी, आदि जैसे विषयों की पढ़ाई होती है.
क्या है डी फार्मा कोर्स?(What is Diploma in Pharmacy)
बैचलर्स ऑफ़ फार्मेसी की तरह ही डी फार्मा भी फार्मेसी के कोर्सेस में से एक है. यह डिप्लोमा इन फार्मेसी 2 साल का डिप्लोमा प्रोग्राम होता है. आपको बता दें कि इस डिप्लोमा प्रोग्राम को करने के बाद भी आपके पास वे सभी जॉब ऑप्शंस मौजूद होते हैं, जो बी फार्मा यानी बैचलर्स ऑफ़ फार्मेसी करने के बाद होते हैं.
भारत में फार्मेसी के लिए बेस्ट कॉलेज(Best Pharmacy Colleges in India)
भारत में कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में फार्मेसी के कोर्सेज उपलब्ध हैं. यहां हम आपको भारत के कुछ चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कॉलेज के नाम बता रहे हैं, जो इस प्रकार से हैं:
- जामिया हमदर्द(Jamia Hamdard)
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद(National Institute of Pharmaceutical Education and Research, Hyderabad)
- जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी (JSS College of Pharmacy)
- इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई(Institute of Chemical Technology, Mumbai)
- पंजाब यूनिवर्सिटी(Panjab University)
- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर(Netaji Subhash University, Jamshed)
- डीपीएसआरयु, दिल्ली(DPSRU, Delhi)
- कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, चेन्नई(College of Pharmacy , Chennai)
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान (Central University of Rajasthan)
- मणिपाल कॉलेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (Manipal College of Pharmaceutical Sciences)
फार्मेसी कोर्स करने के बाद करियर के ढ़ेरों विकल्प
बी फार्मा या डी फार्मा कोर्स को करने के बाद आपके पास अपने करियर को सेट करने के लिए कई विकल्प खुल जाते हैं. अगर आप जॉब करना चाहते हैं तो आप फार्मास्युटिकल इंजीनियर, मेडिसिनल केमिस्ट, पैथॉफिजियोलॉजी के क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं.
इसके अलावा अगर आप इस कोर्स को करने के बाद सरकारी नौकरी पानी की इच्छा रखते हैं तो आपके पास ड्रग इंस्पेक्टर और केमिस्ट जैसे पदों पर सरकारी नौकरी पानी का ऑप्शन होता है.
इतना ही नहीं, बल्कि आप फार्मेसी कोर्स करने के बाद अपना फार्मा सेंटर या मेडिकल स्टोर खोलकर खुद का बिजनेस भी कर सकते हैं.
Important Link
ये भी पढ़े:
- Bihar Librarian LET Eligibility Test 2026 : Online Apply Date, Application Fee, Exam Date, Apply Process Full Details
- Bihar STET Dummy Admit Card 2026 (Out) Download 2nd STET Dummy Admit Card Link, Correction Date & Full Details
- BELTRON 2nd Merit List 2026 Out: 4808 Candidates की लिस्ट, DV और English Typing वालों का क्या हुआ?
- Bihar Post Matric Scholarship 2026-2027: PMS 2026-2027 Online Form, Last Date, Eligibility, Documents, Apply @pmsonline.bihar.gov.in
- PM Awas Yojana New List 2026-27 | Awas Yojana List Kaise Dekhe 2026: आवास योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें?
FAQS
how to start a career in pharmacy?
To start a career in pharmacy, complete undergraduate coursework in biology, chemistry, and physics. Earn a Doctor of Pharmacy (PharmD) degree from an accredited institution, gain practical experience through internships, and pass licensure exams like NAPLEX. Networking, continuing education, and exploring diverse roles in healthcare or industry are essential steps.

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.








