EPF Loan: अगर आप नौकरी पेशा हैं, तो आपका भी प्रोविडेंट फंड अकाउंट (PF Account) होगा. इस PF Account को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऑपरेट करता है. यह EPFO आपको अपने PF Account से किसी खास स्थिति जैसे किसी पर्सनल इमरजेंसी, शादी-ब्याह, घर खरीदना या बनवाना, मेडिकल इमरजेंसी आदि के लिए पैसा निकालने की सुविधा देता है. यह सुविधा इपीएफ लोन (EPF Loan) के नाम से जानी जाती है.

PF Account (PF) एक तरीके से एंप्लॉय के लिए सेविंग स्कीम (Saving Scheme) की तरह है. एम्पलाई के PF Account में कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा और इसके साथ इतना ही अमाउंट एम्पलाई की कंपनी भी हर महीने जमा करती है.
क्या आप PF से लोन ले सकते हैं?
जैसा कि हमने आपको शुरुआत में बताया कि आप किसी इमरजेंसी की स्थिति में EPF से पैसा ले सकते हैं. लेकिन इसके अलावा क्या आपको पता है कि अपने पीएफ बैलेंस (PF Balance) पर भी लोन लिया जा सकता है. आपको बता दें कि आप किसी इमरजेंसी या आर्थिक जरूरत होने अपने PF Account से ज्यादा से ज्यादा 50 फ़ीसदी तक भी निकाल सकते हैं. प्रोविडेंट फंड अकाउंट को ऑपरेट करने वाले संगठन EPFO कुछ परिस्थितियों में जैसे कि घर खरीदना या बनवाना, पर्सनल या मेडिकल इमरजेंसी या शादी-ब्याह आदि के लिए पीएफ बैलेंस से पैसा निकालने की इजाजत देता है. इस सुविधा का नाम EPF है.
EPF लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?
EPF लोन के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. इसकी प्रक्रिया काफी आसान है. आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और बेहद ही आसानी से ऑनलाइन इपीएफ लोन (EPF Loan Online Apply) के लिए अप्लाई करें.
- सबसे पहले आपको EPFO की ऑफिशल वेबसाइट Unified Member Portal: https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/ पर जाना होगा.
- इसके बाद यहां आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा फिल करके Login करना होगा.
- इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Online Service>Claim(Form-31,19,10C) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- अब यहां मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से भरें.
- इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर लोन लेने की वजह को सेलेक्ट करना होगा.
- इतना करने के बाद आपको अमाउंट भरना है और इसके बाद एप्लीकेशन को सबमिट कर देना है.
- अंत में, सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें और आधार नंबर बेस्ड ओट से वेरीफाई करें.
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करने के बाद आपकी एप्लीकेशन को EPFO वेरीफाई करेगा. इसके बाद 7 से 10 वर्किंग डे के अंदर पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
PF एडवांस (EPF Loan) में आवेदन करने के लिए कौन योग्य है?
- लोन लेने वाला एम्पलाई EPFO का एक्टिव मेंबर होना चाहिए.
- कर्मचारी के पास वैलिड UAN हो.
- PF एडवांस विड्रॉल के लिए EPFO द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पूरा होना आवश्यक है.
- इसके अलावा लोन लेने का अमाउंट निर्धारित सीमा के भीतर होना चाहिए.
- साथ ही, एम्पलाई मिनिमम सर्विस पीरियड की शर्तों को पूरा करता हो.
इन परिस्थितियों में PF Balance से पैसे निकाल सकते हैं
- अगर आपको अपने या अपने माता-पिता, अपने पार्टनर या बच्चों के इलाज के लिए पैसों की जरूरत है तो आप EPF से पैसे निकाल सकते हैं.
- इसके अलावा आप अपने खुद की शादी भाई बहनों की शादी या अपने बच्चों की शादी के लिए भी EPF से पैसा निकाल सकते हैं.
- इसके साथ ही, अगर आप अपना घर खरीदना चाहते हैं या घर बनवाना चाहते हैं तो एंप्लॉय अपने PF Balance से 50 फ़ीसदी तक पैसे निकाल सकता है.
Quick Link
ये भी पढ़े:
- Instant Pan Card Kaise Banaye 2026 – 5 मिनट में Instant Pan Card कैसे बनाएं? जाने पूरी जानकारी
- PAN Card Correction Kaise kare 2026 – पैन में करेक्शन कैसे करे ऑनलाइन घर बैठे?
- SERP Telangana SHG Transaction Status at @serp.telangana.gov.in
- India Post Payment Bank Aadhar Update Mobile Number कैसे करे? जाने पूरी जानकारी
- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 | Aadhar Card Mobile Number Link Check

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.








