हर साल की तरह इस बार भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का समय आ गया है, लेकिन इस बार कुछ अहम बदलावों के साथ। अगर आपकी आय टैक्सेबल है या आपने किसी भी तरह की बड़ी वित्तीय गतिविधि की है, तो आपको ITR फाइल करना ज़रूरी हो सकता है, वरना जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए चाहे आप नौकरीपेशा हों, व्यापारी हों या फ्रीलांसर – यह जान लेना बहुत जरूरी है कि ITR भरने की सही प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे, कौन-सा फॉर्म भरना है और क्या नई डेडलाइन है।
सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2024–25 (Assessment Year 2025–26) के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2025 कर दी है। यह राहत उन सभी टैक्सपेयर्स के लिए है जिन्हें ऑडिट की जरूरत नहीं है। जो लोग समय से फॉर्म भरना और ई-वेरिफाई करना भूल जाते हैं, उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना है, तो यह ब्लॉग आपके बहुत काम आएगा – आसान भाषा में पूरी जानकारी, एक जगह।
ITR कौन भर सकता है?
ITR फाइल करना उन सभी के लिए जरूरी है जिनकी सालाना आय टैक्स की सीमा से ऊपर है। इसके अलावा ये लोग भी ITR भरें:
- जिनकी आय ₹2.5 लाख (पुरानी टैक्स व्यवस्था) या ₹3 लाख (नई टैक्स व्यवस्था) से ज्यादा है
- जिन्होंने कैपिटल गेन से कमाई की है
- जिनके ऊपर TDS कटा है और रिफंड लेना चाहते हैं
- जिन्होंने किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की है
- जिनकी बैंक में मोटी रकम जमा हुई है या बड़े लेन-देन किए हैं
- जिनकी आय विदेश से है या विदेशी एसेट हैं
ITR फाइल करने की नई तारीखें (FY 2024–25, AY 2025–26)
| टैक्सपेयर श्रेणी | अंतिम तारीख |
|---|---|
| सामान्य व्यक्ति/हिंदू अविभाजित परिवार | 15 सितंबर 2025 |
| जिनकी ऑडिट जरूरी है | 31 अक्टूबर 2025 |
| ट्रांसफर प्राइसिंग से जुड़े टैक्सपेयर | 30 नवंबर 2025 |
| लेट या रिवाइज रिटर्न | 31 दिसंबर 2025 |
कौन-सा ITR फॉर्म आपके लिए सही है?
- ITR-1 (Sahaj): नौकरीपेशा, एक मकान, कुछ अन्य स्रोतों से आय वाले लोग (यदि कैपिटल गेन ₹1.25 लाख से कम है)
- ITR-2: जिनके पास एक से अधिक मकान, शेयर में निवेश या विदेश से आय है
- ITR-3: जो बिज़नेस या प्रोफेशन से कमाते हैं – जैसे यूट्यूबर, ट्रेडर, एजेंट आदि
- ITR-4: प्रजंप्शन स्कीम वाले छोटे व्यापारी या प्रोफेशनल (44ADA/44AE आदि)
2025 के लिए ITR फॉर्म में नया प्रोफेशन कोड जोड़ा गया है – जैसे कि यूट्यूब/इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, एफ एंड ओ ट्रेडर, कमीशन एजेंट, बेटिंग ऐप चलाने वाले आदि।
ITR फाइल कैसे करें?
- इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करें (PAN से)
- “File Income Tax Return” पर क्लिक करें
- फॉर्म और Assessment Year 2025–26 चुनें
- अपनी आय, कटौती (80C, 80D), टैक्स डिटेल भरें
- सबमिट करें और 30 दिन में e-Verify जरूर करें
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
- Form 16 (नौकरीपेशा के लिए)
- बैंक स्टेटमेंट
- FD, RD, शेयर, म्यूचुअल फंड की जानकारी
- LIC, Health Policy, निवेश की डिटेल
- Form 26AS (TDS/Tax Paid Details)
- रेंट पेमेंट या HRA क्लेम के लिए मकान मालिक की डिटेल
अगर देर हो गई तो?
- Section 234A के तहत ब्याज देना होगा
- Section 234F के तहत ₹1000–₹5000 तक जुर्माना लगेगा
- रिफंड प्रोसेस देर से होगा या कैंसिल भी हो सकता है
- बिना ई-वेरिफिकेशन के रिटर्न इनवैलिड हो जाएगा
Verification कैसे करें?
- Aadhaar OTP से
- बैंक या नेटबैंकिंग के ज़रिए
- डिमैट अकाउंट से
- Digital Signature Certificate (DSC)
- या ITR-V को प्रिंट कर साइन करके CPC Bengaluru भेजें
खास बातें:
- पहली बार फाइल कर रहे हैं? मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन जरूरी है
- नया ITR फॉर्म ज्यादा डिटेल मांग रहा है – जैसे हेल्थ पॉलिसी नंबर, पॉलिटिकल डोनेशन की रसीद आदि
- 30 दिन में ITR को verify नहीं किया तो return incomplete माने जाएगा
ज़रूरी लिंक
निष्कर्ष
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह भविष्य में लोन, वीजा या किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में भी मदद करता है। इस साल सरकार ने ITR की प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और डिजिटली सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम और बदलाव किए हैं। इसलिए समय पर सही जानकारी के साथ ITR फाइल करें और ई-वेरिफिकेशन करना न भूलें।
अगर आपको ITR-1, 2, 3 या 4 में से सही फॉर्म चुनने या भरने में दिक्कत हो रही है, तो नीचे कमेंट करें या टैक्स एक्सपर्ट से सलाह लें। समय रहते फाइल करें – पछताना न पड़े!

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









