आपका सपना है खुद का व्यवसाय शुरू करने का? अगर हां, तो प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। इस योजना के तहत आप बिना किसी गारंटी के, बेहद कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। 2025 में इस योजना के अंतर्गत कई नए बदलाव हो सकते हैं, जो आपके व्यवसाय की शुरुआत को और भी आसान बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पीएम मुद्रा लोन योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप इस योजना का लाभ उठा सकें।

PM Mudra Loan Yojana क्या है?
PM Mudra Loan Yojana 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों और महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को स्थापित कर सकें या उसे विस्तार दे सकें। इस योजना के तहत आपको ₹50,000 से लेकर ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है, जिसे आप बहुत कम ब्याज दर पर चुकता कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस लोन के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की जरूरत नहीं होती।
2025 के लिए PM Mudra Loan Yojana में प्रस्तावित बदलाव
2025 में कुछ बड़े बदलाव भी हो सकते हैं। सरकार ने शिशु और किशोर लोन की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। शिशु लोन की सीमा ₹50,000 से बढ़कर ₹5 लाख हो सकती है, और किशोर लोन की सीमा ₹5 लाख से ₹10 लाख तक हो सकती है। यह बदलाव लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया को और भी आसान बना सकते हैं।
PM Mudra Loan Yojana 2025 – Overview
| Article Name | PM Mudra Loan Yojana 2025 |
| Article Category | Sarkari Yojana |
| Purpose | छोटे व्यापारियों और महिला उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने और विस्तार के लिए वित्तीय सहायता देना |
| Loan Amount | ₹50,000 से ₹10 लाख (Tarun Plus: ₹20 लाख तक) |
| Type of Loan | शिशु (₹50,000 तक), किशोर (₹50,001 – ₹5 लाख), तरुण (₹5 – ₹10 लाख) |
| Interest Rate | 9% से 14% (बैंक व NBFC के अनुसार अलग-अलग) |
| Processing Fee | शिशु लोन के लिए कोई शुल्क नहीं, अन्य कैटेगरी में अलग-अलग फीस |
| pm mudra loan apply Procedure | बैंक/NBFC के माध्यम से या JanSamarth पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन |
pm mudra yojana loan के प्रकार
pm mudra yojana loan के तहत तीन प्रमुख प्रकार के लोन उपलब्ध हैं, जिनका चयन आपके व्यवसाय की स्थिति के आधार पर किया जा सकता है:
- शिशु मुद्रा लोन: यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आप ₹50,000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
- किशोर लोन: पहले से चल रहे व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ₹50,001 से ₹5,00,000 तक का लोन लिया जा सकता है।
- तरुण लोन: यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का लोन ले सकते हैं।
PM Mudra Loan Yojana के लाभ
PM Mudra Loan Yojana के लाभ की बात की जाए तो वह कुछ इस प्रकार से है:
- कम ब्याज दर: इस योजना के तहत लोन की ब्याज दर 9% से 14% तक हो सकती है।
- बिना गारंटी लोन: इस लोन के लिए किसी प्रकार की संपत्ति या गारंटी की जरूरत नहीं होती।
- आसान आवेदन प्रक्रिया: आप ऑनलाइन आवेदन करके इस लोन का लाभ उठा सकते हैं।
- महिला उद्यमियों के लिए विशेष लाभ: महिला उद्यमियों को ब्याज दर में छूट दी जाती है।
- लोन की अधिकतम सीमा: ₹10 लाख तक का लोन प्राप्त किया जा सकता है, जो व्यवसाय के स्तर के आधार पर निर्धारित होता है।
PM Mudra Loan Yojana के लिए पात्रता
PM Mudra Loan Yojana का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के पास व्यवसाय के लिए एक अच्छा व्यापार योजना होनी चाहिए।
- पिछला क्रेडिट रिकॉर्ड और सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए (सिबिल स्कोर 700 से अधिक होना चाहिए)।
PM Mudra Loan Yojana Required Document (जरूरी दस्तावेज)
यदि आप पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने का)
- व्यवसाय संबंधित दस्तावेज़
Pm Mudra Loan Online Apply 2025 – Step By Step Online Process
PM Mudra Loan के लिए आवेदन करना काफी आसान है। आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- Pm Mudra Loan Online Apply के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर जाएं।
- उसके बाद शिशु, किशोर, या तरुण लोन में से वह प्रकार चुनें जो आपके व्यवसाय के लिए उपयुक्त हो।
- उसके बाद सभी जरूरी जानकारी भरें और फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
- लोन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़ों की छायाप्रति संलग्न करें।
- उसके बाद उस आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों को नजदीकी बैंक शाखा में जमा करें।
- आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेज़ों की जांच के बाद, आपका लोन 7-10 दिनों में स्वीकृत हो सकता है।
क्विक लिंक्स
| Official Website | Apply link for Pm Mudra Loan Online Apply |
| Join Our Telegram Channel | Join Our WhatsApp Channel |
सारांश:
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आप एक व्यवसाय शुरू करने या उसे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। आवेदन की प्रक्रिया सरल है, और इस योजना से आप बिना किसी गारंटी के सस्ती ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।
क्या आप इस लोन के लिए आवेदन करने जा रहे हैं? अपने अनुभव या सवाल कमेंट में बताएं। इस गाइड को सेव करें ताकि आप कभी भी इसका उपयोग कर सकें।
FAQs:
How to Apply PM Mudra Loan?
You can apply pm mudra loan through https://www.mudra.org.in/.
क्या मुझे गारंटी देनी होगी?
नहीं, पीएम मुद्रा लोन के लिए किसी प्रकार की गारंटी की जरूरत नहीं होती।
क्या महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं?
हां, महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं और उन्हें ब्याज दर में छूट भी मिलती है।
Read More:
- Instant Pan Card Kaise Banaye 2026 – 5 मिनट में Instant Pan Card कैसे बनाएं? जाने पूरी जानकारी
- PAN Card Correction Kaise kare 2026 – पैन में करेक्शन कैसे करे ऑनलाइन घर बैठे?
- SERP Telangana SHG Transaction Status at @serp.telangana.gov.in
- India Post Payment Bank Aadhar Update Mobile Number कैसे करे? जाने पूरी जानकारी
- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 | Aadhar Card Mobile Number Link Check

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









