sbi axis idfc credit card rules change april 2025: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन करने पर मिलने वाले रिवार्ड्स और बेनिफिट्स का लाभ लेते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. SBI, Axis, IDFC के कार्ड होल्डर्स को 1 अप्रैल से बड़ा झटका लग सकता है! यहां जानें पूरी खबर.

इन बैंकों ने बदले नियम!
एसबीआई बैंक(SBI Bank), एक्सिस बैंक(Axis Bank), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक(IDFC) ने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर मिलने वाले रिवार्ड्स और बेनिफिट्स को लेकर बड़े बदलाव किए हैं. इन बैंकों ने अपने रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए हैं. यह सभी नए बदलाव अप्रैल 2025 से लागू किए जाएंगे.
SBI Card के इन नियमों में बड़े बदलाव
SBI Card अपने कुछ लोकप्रिय क्रेडिट कार्ड पर 1 अप्रैल 2025 से बड़े बदलाव करने जा रहा है. एसबीआई कार्ड ने अपने कुछ लोकप्रिय क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से होने वाले रिवार्ड प्वाइंट्स को घटाने का ऐलान किया है.
SimplyCLICK SBI Card को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जान लेने कि जहां आपको पहले Swiggy पर 10X रिवार्ड प्वाइंट्स मिलते थे, वहां अब आपको सिर्फ 5X रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे. लेकिन Myntra, Apollo, BookMyShow, 24/7 जैसे ब्रांड पर आपको पहले की तरह अभी भी 10X रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलेंगे.
Air India SBI Credit Card को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बता दें कि आपके लिए नियमों में बदलाव और कड़े हैं. पहले Air India SBI Platinum Credit Card पर ₹100 खर्च करने पर 15 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते थे, जिन्हें घटाकर अब 5 कर दिया गया है. इसके अलावा Air India SBI Signature Credit Card में मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट्स 30 के बजाय घटकर सिर्फ 10 रह जाएंगे.
Axis Bank Card यूजर्स के लिए होंगे ये बदलाव
Axis Bank भी अपने Vistara Credit Card से मिलने वाले बेनिफिट्स में बदलाव करने जा रहा है. अब कार्ड को रिन्यू करने के लिए यूजर्स को एनुअल फीस का पेमेंट नहीं करना होगा. यह नियम 18 अप्रैल 2025 से शुरू होगा. इसके अलावा अब यूजर्स को Maharaja Club Tier Membership, Welcome Voucher, Milestone Ticket Voucher नहीं दिए जाएंगे. लेकिन मौजूदा समय में मिलने वाले बेनिफिट्स जैसे Lounge Access, Golf Benefits ओर Dining Offers जारी रहेंगे.
IDFC First Bank ने इस कार्ड को किया बंद
IDFC First Bank Club Vistara Credit Card 31 मार्च 2025 से माइलस्टोन बेनिफिट्स को बंद करने जा रहा है. हालांकि, यूजर्स महाराज पॉइंट्स 31 मार्च 2026 तक कमा सकते हैं. इसके बाद बैंक द्वारा इस कार्ड को बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा ग्राहकों को Club Vistara Silver Membership नहीं मिलेगी. इसके साथ ही यूजर्स को कार्ड रिन्यू कराने के लिए एक साल के लिए एनुअल फीस से भी छुटकारा मिलेगा. लेकिन जिन ग्राहकों को Vistara Travel Benefits पसंद थे, उन्हें ब दूसरे ऑप्शन की तलाश करनी होगी.
Quick Link
Also Read:
- Bihar Librarian LET Eligibility Test 2026 : Online Apply Date, Application Fee, Exam Date, Apply Process Full Details
- Bihar STET Dummy Admit Card 2026 (Out) Download 2nd STET Dummy Admit Card Link, Correction Date & Full Details
- BELTRON 2nd Merit List 2026 Out: 4808 Candidates की लिस्ट, DV और English Typing वालों का क्या हुआ?
- Bihar Post Matric Scholarship 2026-2027: PMS 2026-2027 Online Form, Last Date, Eligibility, Documents, Apply @pmsonline.bihar.gov.in
- PM Awas Yojana New List 2026-27 | Awas Yojana List Kaise Dekhe 2026: आवास योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









