Top 5 Government Jobs 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अगर आपका सपना सरकारी नौकरी पाने का है, तो अब इसे पूरा करने का गोल्डन चांस मिल रहा है।

Latest Sarkari Bharti 2025: देशभर के अलग-अलग विभागों में हजारों पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। हालांकि, इनमें से कई भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में यदि आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो हम आपको टॉप 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों (Top 5 Government Jobs 2025) के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस अवसर को न चूकें और जल्द से जल्द आवेदन करें।
1. बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 (BHU Vacancy 2025)
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने जूनियर क्लर्क (Group C) के 199 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती में जनरल के लिए 80 पद, ओबीसी के 50, 20 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, एससी के 28 पद, 13 एसटी और 8 पद दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं. इस वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर 17 अप्रैल 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू हो गई है.
2. आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2025 (ITBP Constable Recruitment 2025)
अगर आप पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आप भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल(ITBP) के कांस्टेबल पद की इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 2 अप्रैल 2025 रात 11:59 बजे तक ITBP की ऑफिशल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
3. राजस्थान ग्रुप डी कर्मचारी भर्ती 2025 (Rajasthan 4th Grade Vacancy 2025)
लेटेस्ट सरकारी नौकरी (Latest Sarkari Bharti 2025) की बात करें तो राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के अंतर्गत 53,749 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
4. इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2025 (Allahabad High Court Research Associate Recruitment 2025)
इलाहाबाद हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी की लेटेस्ट भर्ती निकली है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस भर्ती में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के जरिए रिसर्च एसोसिएट के 36 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक चलेगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट exams.nta.ac.in से आवेदन करना होगा.
5. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2025 (IPPB Recruitment 2025)
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कांट्रैक्ट बेसिस पर सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली गई है. बता दें कि IPPB कि इस भर्ती के जरिए 51 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ऑफिशल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस भर्ती की आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है.
Important Link
ये भी पढ़े:
- Bihar Librarian LET Eligibility Test 2026 : Online Apply Date, Application Fee, Exam Date, Apply Process Full Details
- Bihar STET Dummy Admit Card 2026 (Out) Download 2nd STET Dummy Admit Card Link, Correction Date & Full Details
- BELTRON 2nd Merit List 2026 Out: 4808 Candidates की लिस्ट, DV और English Typing वालों का क्या हुआ?
- Bihar Post Matric Scholarship 2026-2027: PMS 2026-2027 Online Form, Last Date, Eligibility, Documents, Apply @pmsonline.bihar.gov.in
- PM Awas Yojana New List 2026-27 | Awas Yojana List Kaise Dekhe 2026: आवास योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.








