Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार देश की जनता के हित के लिए समय-समय पर कई योजनाओं की शुरूआत करती हैं। इसी के चलते केंद्रीय बजट 2025-26 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए विशेष सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें। आइए यहां बताते हैं आपको इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी।

Gig Workers को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा
केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2025-26 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और गिग वर्कर्स के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। बता दें कि गिग वर्कर्स वे व्यक्ति होते हैं जो किसी एक संरक्षित व्यवस्था में औपचारिक समझौते के बाहर काम करते हो, और अपनी आजीविका विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से कमाते हों। जैसे कि ओला, उबर, स्विग्गी, जोमैटो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े वर्कर्स। दरअसल, इन वर्कर्स को और उनके परिवार वालों को अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा। इस योजना के बारे में एक खास इंटरव्यू में बात करते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली इस विशेष योजना की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
वर्ष 2029-30 तक 2.35 करोड़ गिग वर्कर्स होने का अनुमान
नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 तक देश में एक करोड़ से अधिक लोग गिग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्यत होंगे। वहीं, इनकी संख्या वर्ष 2029-30 तक 2.35 करोड़ तक पहुंचाने का अनुमान है। दरअसल, ऑनलाइन डिलीवरी, राइडशेयरिंग, लॉजिस्टिक्स आदि जैसी सेवाओं में गिग वर्कर्स का योगदान लगातार बढ़ते चले जा रहा है।
एक करोड़ गिग वर्कर्स को जल्द मिलेगा योजना का लाभ
केंद्र सरकार गिग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए इस विशेष योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त प्रदान करने के लिए एक व्यापक ढांचे पर कार्य कर रही है, जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा के मुताबिक इस योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा।
इस तरह करें योजना के लिए पंजीकरण
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना होग। इसके बाद उन्हें पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। इस तरह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वर्क्स और उनके परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा. बता दें कि जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा।
यह विशेष योजना जल्द होगी शुरू
भारत में गिग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आधारित अर्थव्यवस्था तेजी से लगातार बढ़ रही है। इसी को नजर में रखते हुए केंद्रीय सरकार ने बजट 2025-26 में गिग वर्कर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस विशेष योजना को शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुके हैं और जल्द ही इस योजना को शुरू किया जाएगा।
Quick Link
Also Read:
- Instant Pan Card Kaise Banaye 2026 – 5 मिनट में Instant Pan Card कैसे बनाएं? जाने पूरी जानकारी
- PAN Card Correction Kaise kare 2026 – पैन में करेक्शन कैसे करे ऑनलाइन घर बैठे?
- SERP Telangana SHG Transaction Status at @serp.telangana.gov.in
- India Post Payment Bank Aadhar Update Mobile Number कैसे करे? जाने पूरी जानकारी
- Aadhar Card Mobile Number Check 2026 | Aadhar Card Mobile Number Link Check

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









