Bihar Berojgari Bhatta for 12th Pass Students: यदि आप भी बिहार में रहते हैं, इंटर पास हैं, और बेरोजगार हैं, तो आपके लिए ज़रूरी ख़बर है। बिहार सरकार बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई या नौकरी की तैयारी के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपने करियर की तैयारी कर सकें।

योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ केवल 12वीं पास छात्र-छात्राओं को मिलेगा। खासतौर पर वे युवा, जो नौकरी की तलाश में हैं और अभी तक किसी रोजगार से जुड़े नहीं हैं, इसका फायदा उठा सकते हैं। योजना के तहत बिहार सरकार आपको 2 साल तक यानी 24 महीने के लिए हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी।
इसी प्रकार के अपडेट सबसे पहले अपने के लिए हमारे Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़े।
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण कागजातों के साथ पूर्णिया के DRCC OFFICE में जाकर आवेदन करना होगा। नीचे दिए गए दस्तावेजों को लेकर आपको आवेदन करना होगा:
| जरूरी कागजात |
|---|
| मैट्रिक और इंटर का अंक प्रमाण पत्र |
| आधार कार्ड |
| बैंक पासबुक |
| इंटर का ओरिजिनल सर्टिफिकेट |
जब आप ये सभी दस्तावेज जमा करेंगे, तो डीआरसीसी के कर्मचारी आपकी जानकारी सत्यापित करेंगे और आपके कागजात वापस कर देंगे। इसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और अगले महीने से आपके खाते में बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़े: BPSC की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती: 1964 पदों पर बहाली, नेगेटिव मार्किंग में बदलाव, जाने पूरी जानकारी
महत्वपूर्ण बातें:
| Post Name | बिहार सरकार बेरोजगारी भत्ता योजना |
| Post Category | Sarkari Yojana |
| कौन आवेदन कर सकता है.? | 12वीं पास युवा |
| उम्र | 20 से 25 साल |
| मासिक सहायता राशि | 1000 रुपये प्रतिमाह |
| आवेदन स्थल | पूर्णिया का डीआरसीसी भवन। |
निष्कर्ष:
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपने सभी कागजात के साथ डीआरसीसी भवन पहुंचकर आवेदन करें। यह योजना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और भविष्य की तैयारी में सहायक हो सकती है।
Important Link
| Join WhatsApp Group | Click Here |

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









