BPSC bharti 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी 70वीं संयुक्त परीक्षा के लिए अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी की घोषणा की है। इस वर्ष कुल 1964 पदों पर भर्ती की जा रही है, जो BPSC के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने बताया कि यह संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की सबसे बड़ी भर्ती है और इसके लिए पूरे देशभर से उम्मीदवार आवेदन करेंगे।

इस बार परीक्षा में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब तीन गलत उत्तरों पर एक सही उत्तर का अंक काटा जाएगा, जो पहले चार गलत उत्तरों पर लागू होता था। यह परिवर्तन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परीक्षा पैटर्न के अनुरूप किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को और अधिक सतर्क रहकर उत्तर देने की जरूरत होगी।
इसी प्रकार के अपडेट सबसे पहले अपने के लिए हमारे Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़े।
8 से 10 लाख आवेदन की संभावना
इस बड़ी वैकेंसी के कारण BPSC को इस बार 8 से 10 लाख आवेदन मिलने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस बार पदों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। पहले जहां 400 से 800 पदों के लिए परीक्षा होती थी, अब 1964 पदों पर बहाली होने जा रही है, जिससे प्रतियोगिता और कठिन हो जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा
- परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
- सफल होने के लिए उम्मीदवारों को नेगेटिव मार्किंग का सामना करना होगा।
- केवल 10 गुना उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा में दो अनिवार्य विषय और एक वैकल्पिक विषय होगा।
- अनिवार्य विषयों में सामान्य हिंदी (100 अंक) और सामान्य अध्ययन (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे, जिनका प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा।
- वैकल्पिक विषय का पेपर भी 300 अंकों का होगा।
- मेन्स परीक्षा के बाद 120 अंकों का इंटरव्यू होगा।
उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
| वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| सामान्य | 20-22 वर्ष | 37 वर्ष |
| BC/EBC | 20-22 वर्ष. | 40 वर्ष |
| SC/ST | 20-22 वर्ष | 42 वर्ष |
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: ₹600
- SC/ST/महिलाएं/दिव्यांग: ₹150
आवेदन प्रक्रिया
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन सबमिट करें।
पिछले साल की भर्तियां
| वर्ष | पदों की संख्या |
|---|---|
| 2019 | 434 |
| 2020 | 689 |
| 2021 | 794 |
| 2022 | 326 |
| 2023 | 475 |
नोट: BPSC की 70वीं संयुक्त परीक्षा के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Important Link
| Join WhatsApp Group | Click Here |
सारांश
आज के इस आर्टिकल में हमने जाना BPSC bharti 2024 के बारे में, आपसे उम्मीद करते है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगें।

Hello, I am Shubham Kumar Founder of Onlineprocess.co.in, also I am a government employee and have been blogging since 2016. Through OnlineProcess.co.in, I share useful and reliable information about jobs, education, scholarships, and government schemes.









